Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:जीआईसी चोमेल के पांच खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में चयन

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

जीआईसी चोमेल के पांच खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में चयनचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चोमेल के पांच होनहार खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा एक वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र राय के नेतृत्व में गए शुभम बिष्ट, ललित बिष्ट, लकी पुजारी, दीपांशु बिष्ट व दिया बोहरा का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का एक साथ चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए यह सरकार की शानदार योजना है ।जिसके लिए वह क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं।खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य राजेश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष अजय बिष्ट सहित अभिभावकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

जरूरी खबरें