Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 1, 2026

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

खबर का हुआ असर

चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड के मुख्यालय में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय मे शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों की शिक्षा में आ रही दिक्कतों को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी चंपावत को अवगत कराया गया था। मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने समस्या का समाधान करते हुए अटल उत्कर्ष जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है।बाराकोट अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट मे फरवरी माह से अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों के पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। जिलाधिकारी की सकारात्मक पहल के साथ विद्यालय में चार शिक्षकों की, तैनाती हो चुकी है जिसमें गणित ,भौतिक विज्ञान, भूगोल के शिक्षक अपना शिक्षण कार्य कर रहे हैं जिसमें क्षेत्र वासियो ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया है । अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी की इस पहल से विद्यालय के पठन-पाठन को और बेहतर बनाया जा सकता है जिससे कि बच्चों का भविष्य अंधकार में ना हो सके ।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी ,राजू अधिकारी ,केदार सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, सुनील वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा आदि लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया है। इस मामले को काली कुमाऊं खबर के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।

जरूरी खबरें