Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:नेत्र सलान में सरयू नदी में सड़ी गली अवस्था में मिला शव क्षेत्र में सनसनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

नेत्र सलान में सरयू नदी में सड़ी गली अवस्था में मिला शव क्षेत्र में सनसनी। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान में 11 जून को सरयू नदी में सड़ी गली अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया शव लगभग दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है जो कही से बहकर यहां पहुंच गया। शव लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का है। और सड़ी गली अवस्था में होने के कारण पहचानने में नहीं आ रहा है।और पीठ की ओर से जला हुआ प्रतीत हो रहा है। कहा शव का पंचायत नामा भर लोहाघाट मे पोस्टमार्टम किया गया तथा शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए लोहाघाट मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा अगर कोई व्यक्ति शव को पहचानता है तो वह उनसे 6397 199253 तथा प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट से 94111 2915 नंबर में संपर्क कर सकता है।

जरूरी खबरें