Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:तेजस ने बढ़ाया जिले का मान राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में हासिल किया प्रथम स्थान

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 12, 2025

तेजस ने बढ़ाया जिले का मान राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में हासिल किया प्रथम स्थान चंपावत जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के कक्षा 7 के छात्र तेजस अधिकारी पुत्र दयाल सिंह अधिकारी के द्वारा राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। गुरुवार को डाइट डीडीहाट में संपन्न प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि छात्र, अभिभावक और शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करी है । तेजस अधिकारी विद्यालय , ब्लॉक और जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में सदैव बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं बल्कि अपनी कक्षा में भी वह हमेशा प्रथम श्रेणी में पास हैं। उनकी सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट , मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस सफलता पर बधाई प्रेषित की है ।इस अवसर पर विद्यालय में हुऐ कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष ओली सहित श्रीमती पिंकी आर्य, राम किशोर , माधवनंद जोशी , विनोद कुमार , अतुल नाथ ,श्रीमती मीना गोस्वामी, श्रीमती किरण, श्रीमती ममता बोहरा ,श्रीमती सविता कर्नाटक सहित समस्त विद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें