Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:विसराडी के आली में जंगली सुअरों ने किसानों की आलू की फसल को किया बर्बाद। किसान मायूस

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

बाराकोट:विसराडी के आली में जंगली सुअरों ने किसानों की आलू की फसल को किया बर्बादचंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के ग्राम पंचायत विसराडी के तोक आली में जंगली सुवरों ने किसानों की आलू की फसल को किया बर्बाद बाराकोट के ग्राम पंचायत विसराडी के तोक आली में जंगली सुअरों ने आतंक मचाया हुआ है।सुअरों के आतंक से किसानों के चेहरे मायूस है। सुवरों के झुंड रात के समय ग्रामीणों के द्वारा बोये गए आलू के खेतों को चट कर जा रहा है। किसानों का कहना है कि आलू के बीज को ऊंचे दामों में खरीद कर किसानों ने अपनी आजीविका चलाने के लिए आलू बोए हुए थे फसल लगभग तैयार हो चुकी थी आलू को इस माह के अंत तक खोदने का समय था ।इससे पूर्व ही जंगली सुवरों द्वारा समय से पहले आलू खोदकर खेतों को बर्बाद कर दिया है। जिससे क्षेत्र के आलू उत्पादकों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के द्वारा जंगली सुवरों के आतंक से निजात दिलाने व बर्बाद हो चुकी आलू की फसल का मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने कहा अगर यही हाल रहा तो वह लोग खेती किसानी करना छोड़ देंगे।

जरूरी खबरें