Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट बाईपास के निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं जिलाधिकारी संबंधित लोगों से करेंगे विचार

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

.लोहाघाट बाईपास के निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं जिलाधिकारी संबंधित लोगों से करेंगे विचार विमर्श ।लोहाघाट। लंबे समय से प्रतीक्षारत लोहाघाट में बाईपास के निर्माण को भारत सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने से पूर्व प्रस्तावित स्थल से प्रभावित लोगों से रायशुमारी की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार 12 नवंबर को सुबह 11 बजे रायकोट के शिव मंदिर में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे। संवाद का उद्देश्य प्रस्तावित स्थल में किस प्रकार वन एवं पर्यावरण तथा लोगों की भूमि को कम से कम नुकसान हो। बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि बायपास टनल से होगा या सड़क मार्ग से। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता दीपक जोशी ने उक्त बैठक में सभी संबंधित पक्षों से भाग लेने की अपील की है।

जरूरी खबरें