Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई थानाध्यक्ष सहित दो उपनिरीक्षक निलंबित

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई थानाध्यक्ष सहित दो उपनिरीक्षक निलंबितमृतक किसान सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा के प्रकरण में घोर लापरवाही एवं उदासीनता सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी विभागीय कार्रवाई की है। एसएसपी ने कोतवाली आईटीआई से जुड़े दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबित किए गए अधिकारियों में उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) एवं उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) शामिल हैं। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित है।जारी आदेश के अनुसार, मृतक सुखवंत सिंह से संबंधित प्रकरण में पुलिस स्तर पर गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों पुलिस अधिकारी वित्तीय नियमों के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे, बशर्ते वे यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वे किसी भी प्रकार की सेवा, व्यापार अथवा व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों उपनिरीक्षक नियमानुसार पुलिस लाइन में निवास करेंगे।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम एवं टीएएफ को पूरे मामले की गहन एवं विस्तृत प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर तथ्यात्मक एवं स्पष्ट जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को विभागीय जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मामले को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज है और अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट एवं आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। मालूम हो किसान सुखवंत सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कई अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करली थी। किसान से चार करोड रुपए की ठगी की गई थी।

जरूरी खबरें