Tuesday 12th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:49 शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बनबसा:प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती, अनियमितताओं पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति शुरु

चंपावत:जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे डीएम मनीष कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित

लोहाघाट:दिनदहाड़े पालिका की नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

: बाराकोट: स्टेयरिंग लॉक होने से कार टकराई दीवार से ,4 लोग हुए घायल

Laxman Singh Bisht

Sat, May 27, 2023
पिथौरागढ से हल्द्वानी की ओर जा रही कार स्टेयरिंग लॉक होने से दिवार से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार दंपत्ति और रोड में कार्य कर रहे दो मजदूर घायल। सभी घायलों को 108 आपातकालीन वाहन और नीजि वाहन से उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट उपचार के लिए लाया गया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। शनिवार को करीब 1 बजे बाराकोट में नवीन होटल के स्विफ्ट कार संख्या यूके 05बी 5778 का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। दुर्घटना के वक्त एनएच पर एयरटेल की नालियां खोदने का कार्य कर रहे दो मजदूर भी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में वाहन स्वामी किशन प्रसाद (45)और उनकी पत्नी रेसू (40)निवासी पिथौरागढ के अलवा एनएच पर कार्य कर रहे परवेज और शाकिब भी घायल हो गए। वही कार सवार महिला को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जबकि कार में सवार भतीजे लक्ष्मण सही सलामत रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि रेसू और मजदूर परवेज को गंभीर चोट लगी हैं। कार स्वामी किशन प्रसाद ने बताया कि घटना स्टेयरिंग लॉक होने से हुई।

जरूरी खबरें