रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
Laxman Singh Bisht
सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
श्रमिकों के कल्याण को धरातल पर उतार रही सरकार, 722 शिक्षण किट सहित पोषण एवं स्वच्छता किट का हुआ वितरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर श्रमिकों तक पहुंच रहीं कल्याणकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनपद चम्पावत में समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में शुक्रवार को न्याय पंचायत सिप्टी के ग्राम सिप्टी एवं नरियालगांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सामग्री वितरण शिविर आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना की उपस्थिति में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी सामग्री वितरित की गई। शिविर के माध्यम से कुल 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करते हुए उनके परिवारों के लिए 722 शिक्षण किट, 422 पोषण किट तथा 401 स्वच्छता किट का वितरण किया गया।शिक्षण किट के वितरण से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने के साथ ही उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक भार को कम करने में सहायता मिलेगी। वहीं पोषण एवं स्वच्छता किट श्रमिक परिवारों में बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने में सहायक होंगी।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनपद में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पात्र व्यक्तियों एवं श्रमिक परिवारों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों में भी शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाई जाएं।सिप्टी एवं नरियालगांव में आयोजित शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही, जहां बड़ी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सीधे लाभान्वित किया गया। सामग्री प्राप्त करने वाले श्रमिकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन