Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 13, 2026

जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सेवा पखवाड़ा के तहत सीडीओ ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश, 10 पात्र लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ 0जीएस खाती की अध्यक्षता में सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान रोजगार, सड़क, पेयजल, शौचायल, भूमि सम्बन्धी मामले, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, सुरक्षा दीवार, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा आदि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी द्वारा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान लोहाघाट निवासी मनोज सिंह, ग्राम वल्सो द्वारा सड़क सुधारीकरण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुधारीकरण के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सेल सलपड़ लोहाघाट निवासी किशन सिंह द्वारा आधार कार्ड में जन्मतिथि (DOB) सुधार कराने में आ रही समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्राथमिकता के आधार पर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम सिमियाउरी के अमन सिंह द्वारा बिजली के खंभे व लटकते तार ठीक कराने के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशाषी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) चम्पावत को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

चम्पावत के नागनाथ वार्ड निवासी कमल जोशी एवं अन्य लोगों द्वारा नाला निर्माण करने की मांग की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका परिषद व संबंधित विभाग को त्वरित सर्वे कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम रैघाव (बाराकोट) की श्रीमती नेहा देवी द्वारा ग्रामीणों को गाय पालन व बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पात्रता के आधार पर नियमानुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

ग्राम वैला अमोड़ी निवासी श्री रमेश राम द्वारा पेयजल पाइपलाइन सुधारीकरण की मांग की गई, जिस पर जल संस्थान को क्षेत्र में लाइन की जांच करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू जलापूर्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ग्राम चौड़ाख्याली की श्रीमती विद्या देवी द्वारा क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को विकलांग पेंशन दिलाने विषयक अनुरोध किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को विभिन्न आवश्यक जांच करने तथा कैंप लगाकर पात्र लोगों को पेंशन का लाभ प्रदान कराने के निर्देश दिए।

ग्राम जैगाँव जैतोली के कृष्णानंद द्वारा पीएमजीएसवाई (PMGSY) रोड कटिंग के भुगतान के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित भुगतान करने के निर्देश दिए।

ग्राम धामीधौन निवासी श्रीमती सुशीला देवी द्वारा किसान पेंशन व पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी को पात्रता के आधार पर दोनों योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम विविल के खुशाल सिंह सामंत द्वारा सोलर लाइट लगाने की मांग की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उरेडा (UREDA) को प्रार्थी की मांग के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम कोयाटी सैन्दर्क के पनी राम द्वारा ओपन जिम व पंचायत घर के पुनर्निर्माण की मांग की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने युवा कल्याण विभाग एवं पंचायती राज विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ खाती ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अभियान/अवधि के दौरान जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।"

जनता मिलन कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंपावत भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें