Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बारातियों ने जंगल में लगाई आग वन विभाग ने मुकदमा किया दर्ज नहीं बक्शे जायेंगे अपराधी: डीएफओ

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

नहीं बक्शे जायेंगे अपराधी: डीएफओजंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग अब सख्ती से निपट रहा है।वन विभाग ने जंगलों में आग लगने वाले बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल शुक्रवार को कांडा गांव निवासी पुष्कर सिंह की बारात चंपावत के कुकडोनी गांव आई हुई थी। इस दौरान बारात सल्ली कुकडोनी पैदल मार्ग से होते हुए कुकडोनी पहुंची। इस दौरान कुछ उपद्रवी बारातियों ने जंगल में आग लगा दी। जिस कारण बन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। आग लगने की सूचना वनरक्षक बलवंत भंडारी द्वारा वन क्षेत्राधिकार चंपावत व बनाग्नि नियंत्रण केंद्र को दी गई। तथा आग बुझाने का प्रयास किया गया। डीएफओ चंपावत नवीन पंत के मुताबिक बारातियों के द्वारा वन क्षेत्र से गुजरने के दौरान उनके द्वारा की गई लापरवाही के कारण जंगल में आग लगी है। जिससे जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है ।डीएफओ ने बताया इस संबंध में भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध पंजीकृत किया गया है ।जांच के बाद वास्तविक दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कहा प्रथम दृष्टिया बारातियों की लापरवाही से जंगल में आग लगना प्रतीत हो रहा है कहा बनाअग्नि से 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। डीएफओ ने क्षेत्रीय जनता से जंगलों में आग न लगाने तथा आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की।

जरूरी खबरें