Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: चंपावत:ममता वर्मा के मैदान में कूदने से भाजपा की बड़ी मुसीबते अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन हॉट सीट बनी चंपावत

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
ममता वर्मा के मैदान में कूदने से भाजपा की बड़ी मुसीबते अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन हॉट सीट बनी चंपावत नगर पालिका चंपावत मे अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने अपना नामांकन करा दिया है अपने दर्जनों समर्थकों के साथ चंपावत के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की पत्नी ममता वर्मा ने नामांकन कराया। ममता अपने दर्जनों समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय चंपावत पहुंची जहां उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला नामांकन कराया ममता के मैदान में कूदने से चंपावत में भाजपा की मुसीबतें बढ़ गई है इसके अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ साथ कांग्रेस की नीमा कठायत भाजपा की परेशानी बड़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के चलते चंपावत पालिका अध्यक्ष की सीट हॉट सीट बन चुकी है पूरे प्रदेश की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई चंपावत से भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे पर दाव खेला है मालूम हो ममता वर्मा के पति निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा चंपावत में काफी लोकप्रिय तथा मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते हैं विजय वर्मा ने अपनी पत्नी ममता वर्मा के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन टिकट न मिलने से नाराज वर्मा ने अपनी पत्नी ममता को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान पर उतारा है वहीं ममता के मैदान पर उतरने से चंपावत में मुकाबला कांटे का होता नजर आ रहा है जहां भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है तो वही विजय वर्मा के समर्थक ममता वर्मा की जीत का दावा कर रहे हैं वहीं कांग्रेस की नीमा कठायत भी अपनी जीत का दावा करती नजर आ रही है कुल मिलाकर चंपावत हॉट सीट बनती जा रही है अब देखना है चंपावत की जनता किसके सर पर ताज सजाती है? 26 जनवरी को कौन तिरंगा फहराता है? अब देखना यह है कि क्या ममता मैदान में टिकी रहती है या भाजपा बर्मा दंपति को मनाने में सफल हो पाती है?

जरूरी खबरें