Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंकिता मामले में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

अंकिता मामले में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला चम्पावत: अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने जिला मुख्यालय चम्पावत में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लगातार निकृष्ट राजनीति की जा रही है। जबकि प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई व मजबूत साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत कर अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है। इसके बावजूद कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।पुतला दहन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्ज़ा राज्यमंत्री श्याम पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, जिपं सदस्य सरोज चंद, युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, चंद्रशेखर बगौली, मोर्चों के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी व पवन नाथ, विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, सुनीता मुरारी, रूकमणि उनियाल, कैलाश अधिकारी, गीता भट्ट, पुष्पा ओझा , अजय बिष्ट, उमेश बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें