Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : चंपावत:भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल विकसित भारत का अमृतकाल कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीय देश को विकसित बनाने में जुटे हुए हैं: शिव सिंह बिष्ट चंपावत । आज शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में मोदी सरकार के 11 साल विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने भाजपा कार्यालय चंपावत में प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए कहा मोदी सरकार के 11 साल स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे स्वर्णिम काल है। इन 11 सालों में देश ने ऊंचाई की नई-नई बुलंदियों को छुआ विश्व में देश की पहचान बनी। कहा 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समझना ।कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहा तकनीक है वहां तरक्की है ।जहा भाजपा सरकार है वहा गरीब का कल्याण है ।शासन अब सेवा है सरकार अब सहभागी है तथा सुशासन अब संस्कृति है। कहा पिछले 11 वर्ष में भारत को विकसित बनाने के अमृत काल की मोदी जी के नेतृत्व में शुरुआत की गई । कहा 2014 से पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा यह नहीं हो पाएगा, यह हो नहीं सकता ।जबकि आज की सोच है यह होगा और जरूर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। कहा पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुंचते थे बिचोलिया खा जाते थे। लेकिन अब डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुंच रहे हैं। पहले इलाज के लिए गरीब को सौ बार सोचना पड़ता था ।अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पताल में मुफ्त इलाज होता है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कहा मोदी सरकार के यह 11 साल विकास विश्वास और बदलाव के रहे हैं ।आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सफलता का देश के 140 करोड़ भारतीयों को दिया है और वह कहते हैं हम बदला नहीं बदलाव में यकीन रखते हैं ।क्योंकि ऊंचाई पर वहीं पहुंचते हैं जो बदला नहीं बदलाव लाने की सोच रखते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसी कार्रवाई की जा रही है। संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे हैं जब दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है यह हमारे संकल्प साथ और बदलते भारत की तस्वीर है। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। कहा कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे ।लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। बिष्ट ने कहा मोदी जी ने कहा था मेरा सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में ना हो बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने और हम आज देख रहे हैं कि केंद्र सरकार की योजनाओं में गरीब केंद्र बिंदु है जैसे पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना ,स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास ,जल जीवन मिशन, पीएम जन धन योजना, आयुष्मान भारत ,पीएम किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है। कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी मिलकर देश को विकसित भारत बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला प्रभारी बीरेंद्र बल्दिया , विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, निर्मल माहरा, सुभाष बगोली,गौरव पांडे ,ज्योतिराय, पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ,सतीश पांडे ,रूप सिंह बोरा ,वासुदेव ओली, नरसिंह धोनी, कीर्ति वल्लभ ,महेश जोशी ,अमरनाथ वर्मा ,हरगोविंद बोहरा ,भवानी दत्त जोशी ,दिलीप सिंह, बलवंत गिरी, सचिन जोशी ,कैलाश पांडे, मोहन पाटनी ,कैलाश अधिकारी ,मुकेश कलखुड़िया ,सूरज प्रहरी , सूरज कुमार ,विजय बोरा ,ललित मोहन कुवर , राजू अधिकारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें