Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

छतार वार्ड विकास समिति द्वारा शहीद स्व. शिरोमणी चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क, छतार में आयोजित वेदांती होली कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने पारंपरिक खड़ी होली गायन प्रस्तुत करते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा और क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे सामुदायिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की तथा स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए छतार वार्ड विकास समिति के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में छतार वार्ड की सभासद श्रीमती प्रेमा चिल्कोटी, आदर्श होली समिति छतार के अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, सचिव हिमांशु जोशी, समाजसेवी जनार्दन चिल्कोटी, लोकमणि पंत, चंद्रप्रकाश पुनेठा, नवीन पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें