रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
Sun, Apr 20, 2025
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।आज रविवार को कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौराने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालको का चालान किया गया। पुलिस ने 10 वाहनों का नगद चालान कर पांच हजार रुपए संयोजन शुल्क वसूल किया गया इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को सीज़ किया ।
पुलिस टीम मे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर ललित पांडेय , एडिशनल एस आई मनोहर रावत ,कांस्टेबल भुवन भट्ट , कांस्टेबल पंकज पाण्डेय शामिल रहे।