Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : चंपावत:मुख्य बन संरक्षक ने प्रभात दिवस का किया गया शुभारंभ सुनी गई वन पंचायत सरपंचों की विभिन्न समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

मुख्य बन संरक्षक ने प्रभात दिवस का किया गया शुभारंभ

सुनी गई वन पंचायत सरपंचों की विभिन्न समस्याएंजिला मुख्यालय चंपावत के वन विभाग परिसर में आज रविवार को प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (आईएफएस) रंजन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रभात दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ वन पंचायत सरपंचों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्य वन संरक्षक ने चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र का शनिवार को एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन का भ्रमण किया। उन्होंने पावर स्टेशन स्थित विद्युत गृह, स्विचयार्ड, बैराज परिसर, इंडो नेपाल कैनाल को देखा। प्रभात दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी वन पंचायत सरपंचों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग को मानव वन्य जीव संघर्षों को रोकने में सभी लोग सहयोग करें। इस दौरान जिलेभर से आए हुए विभिन्न लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। वन पंचायत सरपंचों ने जंगली जानवरों से बचाव, हक हकूक, तार बाड़, पानी की समस्या सहित अन्य समस्याओं को वन संरक्षक के सम्मुख रखा। उन्होंने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार बढ़ रहे मानव वन्य जीव संघर्षों को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य बन संरक्षक ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा आबादी क्षेत्र में कूड़ा ना फेक इससे वन्य जीव आकर्षित होते हैं कहा वन्य जीवों के प्रति सतर्क रहें तथा अंधेरे में अकेले इधर-उधर ना जाएं बच्चों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने बताया राज्य सरकार ने वन्य जीव हमले पर अब मुआवजा राशि भी बढ़ा दी गई है और विभाग का प्रयास रहता है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिल सके। मुख्य बंद संरक्षक ने फायर सीजन में बने रोकने के लिए बेहतर कार्य करने वाले फायर वाउचरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियाइसके अलावा भिंगराड़ा की ग्राम प्रधान गीता भट्ट को पिरूल यूनिट में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे,डीएफओ आशुतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा विश्वकर्मा, पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें