Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:मुख्यमंत्री और जनता के सपने हर हाल में होंगे पूरे: प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
मुख्यमंत्री और जनता के सपने हर हाल में होंगे पूरे: प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार चंपावत मे मास्टर प्लान के अन्तर्गत जिला मुख्यालय में विभिन्न अवस्थापना, आदि सुविधाओं को विकसित करने हेतु अनेक विकास कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ क्षेत्र के विकास हेतु .मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों को शामिल करते हुए बृहद कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसी प्रकार जिला मुख्यालय में स्थित रोडवेज बस अड्डा स्थल में भी बहुउपयोगी टर्मिनल का निर्माण, चंपावत जिला मुख्यालय में 24*7 पेयजल आपूर्ति हेतु एडीबी सहायतित परियोजना अंतर्गत पेयजल क्षमता दोगुनी किए जाने हेतु स्वीकृत परियोजना,उक्त तीनों परियोजनाओं के निर्माण के सम्बंध में सचिव राजस्व परिषद व जनपद चम्पावत के प्रभारी सचिव एवं कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए चंद्रेश यादव द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही नगरपालिका सभागार चम्पावत में तीनों परियोजनाओं के सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा की। बैठक में सर्वप्रथम चंपावत जिला मुख्यालय हेतु यूयूएसडीए के माध्यम से एडीबी सहायतित परियोजना जिसमें चंपावत मुख्यालय में पेयजल व्यवस्था 24x7 सुचारू किए जाने, पेयजल क्षमता बढ़ाए जाने(दो गुना किए जाने) के लिए प्रस्तावित परियोजना हेतु तैयार प्रस्ताव व प्रारंभ होने जा रहे कार्यों आदि की समीक्षा की गई। प्रस्तावित परियोजना के सम्बंध में परियोजना प्रबंधक अंकित आर्य ने अवगत कराया कि चंपावत जिला मुख्यालय में वर्तमान में जल संचय क्षमता 1730 किलोलीटर से बढ़ाकर उसे दोगुना 3500 किलोलीटर किया जाएगा। इस हेतु पेयजल लाईन व 3.5 एमएलडी जल शोधन संयंत्र स्थापित किया जायेगा, जिससे स्वचालित वितरण प्रणाली के साथ ही उपभोक्ताओं/जनता को 24x7 पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 164.29 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त है। परियोजना अंतर्गत विभिन्न कार्य होंगे कार्य आगामी जुलाई मांह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। इस संबंध में सचिव ने विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता पारदर्शिता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के संवर्धन का भी कार्य किया जाय।बैठक में दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना गौरलचौड़ क्षेत्र के विकास हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न घोषणाओं को सम्मिलित करते हुए एक बृहद परियोजना तैयार की गई है, जिसके अन्तर्गत एक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण, गोल्ज्यू कोरिडोर का निर्माण, मल्टी स्टोरी पार्किंग, मनोरंजन/फनजोन, फूड जोन, होटल का निर्माण कर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।इस परियोजना की डीपीआर उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम के माध्यम से तैयार की जा रही है, वर्तमान तक तैयार डीपीआर के सम्बन्ध में जनपद प्रभारी सचिव को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से संबंधित एजेंसी द्वारा अवगत कराया गया। परियोजनान्तर्गत गौरल चौड़ मैदान में 400 मीटर ट्रैक के स्टेडियम के साथ ही बहुउद्देशीय हॉल, पार्किंग सुविधा, हॉकी फील्ड, बैडमिंटन आदि हॉल के साथ ही कैफिटेरिया एरिया रखी गई है। परियोजना अंतर्गत क्षेत्रान्तर्गत गोल्ज्यू कोरिडोर भी बनाया जाएगा जिसके अन्तर्गत मंदिर क्षेत्र का विकास, सौन्दर्यकरण आदि के कार्य किए जाएंगे। व गौरल देवता की बड़ी प्रतिमा भी स्थापित किए जाने के अतिरिक्त क्षेत्र में एक बृहद कार पार्किंग, सॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल रेस्टोरेंट का निर्माण, हैरीटेज कॉरिडोर का निर्माण, पार्क का निर्माण, मनोरंजन स्थल हेतु गेमजोन के साथ ही अन्य कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में खेल गतिविधियों व अधिक संख्या में पर्यटकों के आने पर उन्हें उन्हे पार्किंग सुविधा हेतु 500 वाहनों की क्षमता हेतु कार पार्किंग का भी निर्माण क्षेत्र में अलग अलग जगह किया जाना प्रस्तावित है।बैठक में इस सम्बन्ध में सचिव चंद्रेश यादव ने कहा कि गौरलचौड़ क्षेत्र हेतु तैयार यह बृहद परियोजना मुख्यमंत्री जी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है इसे हर हाल में मूर्त रूप देना है इस हेतु शीघ्रता से डीपीआर को अंतिम रूप देते हुए शासन को प्रस्ताव भेजें।उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिये, ताकि तैयार डीपीआर को एडीबी सहायतित परियोजना में स्वीकृत किया जा सके। अवगत कराया कि परियोजना की प्रथम अनुमानित लागत लगभग 350 करोड़ है। इसी प्रकार तीसरी परियोजना जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय में स्थित बस अड्डे में बहुउद्देशीय बस टर्मिनल का निर्माण प्रस्तावित है। जिसकी भी डीपीआर उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम द्वारा तैयार की गई है जिसे प्रस्तुतीकरण के माध्यम प्रस्तुत किया गया, जिसके अन्तर्गत वर्तमान बस अड्डा चंपावत स्थल में बहुउपयोगी बस टर्मिनल का निर्माण प्रस्तावित हैं जिसमें विभिन्न सुविधाओं को विकसित किया जाएगा जिसमें 12 बसें एक समय में रुकने की क्षमता, परिवहन कार्यालय का निर्माण के साथ ही एक बृहद कार पार्किग, बारात घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मल्टीप्लैक्स फूडकोड/ रेस्टोरेंट का प्राविधान किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 70 करोड़ रखी गई है, इसी प्रकार प्रस्ताव तैयार किए गये हैं । बैठक में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, यूयूएसडीए के अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा,उप कार्यक्रम निदेशक संजय तिवारी,एसडीएम सदर सौरभ असवाल सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव चंद्रेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ,विनिता फर्त्याल ,मोनिका बोहरा ,श्याम पांडेय ,शंकर पांडे ,विजय वर्मा ,मुकेश महराना ,गोविन्द सामंत स्टॉफ से मुलाकात कर चंपावत संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत तरागी व अन्य सदस्यों से मुलाकात की तथा जिले की प्रगति के बारे में जानकारी ली इस दौरान कैंप कार्यालय चंपावत में पौंधरोपण किया।

जरूरी खबरें