Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईजा बैणी महोत्सव के तहत वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया जनपद चम्पावत की 2913.92 लाख की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 30, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईजा बैणी महोत्सव के तहत वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया जनपद चम्पावत की 2913.92 लाख की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास जनपद चंपावत की 20 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअली और कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि डा.कल्पना सैनी द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास किया राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने गोरलचोड़ में लगे समस्त विभागीय स्टालों का निरक्षण किया राज्य सभा सांसद का चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचने पर डीएम नवनीत पाण्डे द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा निरन्तर प्रदेश को विकास की ओर बढ़ाये जाने के लिए निरन्तर ऐतिहासिक कदम उठाए जाने के साथ ही नित नए नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सीएम धामी द्वारा प्रदेश की विभिन्न विकास परख योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।* कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ0 श्रीमती कल्पना सैनी की उपस्थिति में सीएम धामी द्वारा जनपद नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों की योजनाओं के साथ ही जनपद चम्पावत की 20 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया। जिसमे जनपद चंपावत के विकास हेतु रुपया 2913.92 लाख की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया* जिसमें विधानसभा चंपावत हेतु रुपया 1207.79 लाख की कुल 6 विकास योजनाओं का लोकार्पण* किया गया। जिसमें जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में बनबसा में आंतरिक सड़क मार्गों में सीमेंट कंक्रीट, इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण (280.42 लाख), चम्पावत के वि0सभा क्षेत्र अन्तर्गत सिप्टी/सिमाण मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवम सुधारीकरण (302.75लाख), चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग के किलोमीटर 16 से धामीसौन से डिगडई मोटर मार्ग के अवशेष भाग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण/डामरीकरण का कार्य(123.37लाख), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 525/ 2019 के अंतर्गत स्वीकृत चंपावत नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण(320.4लाख), एकीकृत वन चौकी खलढूंगा, (बूम रेंज) का निर्माण वि0ख0 चम्पावत (98.95लाख), बनलेख रेट्रो पेयजल योजना (81.90लाख) का लोकार्पण किया गया।  वही विधानसभा चंपावत के विकास हेतु रुपया 771.99 लाख की कुल 08 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें चंपावत अंतर्गत गुरु गोरखधाम में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किए जाने हेतु निर्माण कार्य (271.39लाख), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 334/ 2022 के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर में सिटी कंट्रोल रूम की स्थापना का सिविल कार्य(45.00 लाख), घटकु हिडिंबा मंदिर को कुमाऊनी शैली में निर्माण किया जाएगा (94.40 लाख), सप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थल का सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यकरण कार्य एवं स्थान घाट का निर्माण किया जाएगा(93.38 लाख), रियासीबमनगांव रेट्रो पेयजल योजना (75.87लाख), शक्तिपुर बुंगा रेट्रो पेयजल योजना(70.88लाख), पौराणिक लधौनधूरा मेला स्थल का सौंदर्य करण किया जाएगा(73.30लाख), गड़कोट रेट्रो पेयजल योजना(47.77लाख) का शिलान्यास किया जाएगा। विधानसभा लोहाघाट के विकास हेतु रुपया 442.60 लाख की कुल 02 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें लोहाघाट अंतर्गत नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के लधियाया नदी के दाएं एवं बाएं पार्श्व पर स्थित ग्राम गागरी की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना भाग-1 (407.37लाख) तथा सुल्ला फेस- 2 रेट्रो पेयजल योजना (35.23लाख) किया जाएगा।  वही विधानसभा लोहाघाट के विकास हेतु रुपया 491.54 लाख की कुल 04 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 101/2023 अंतर्गत जनपद के विधानसभा लोहाघाट में बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में रोड का डामरीकरण कार्य के अंतर्गत बाराकोट रामेश्वर ओखलंज मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य(115.94लाख), गैस गोदाम लोहाघाट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण (294.00लाख), कायल रेट्रो पेयजल योजना(21.84लाख) तथा रौल रेट्रो पेयजल योजना (19.76 लाख)का लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परख योजना से प्रदेशवासियों को सुविधा प्राप्त होने के साथ ही प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि जनपद चंपावत के साथ साथ अन्य जनपदों में भी ईजा बैणी महोत्सव योजना के तहत विभिन्न योजनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद चंपावत में भी 2913.92 लाख रुपए की 20 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है।* उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनपद चंपावत के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। सड़क, मंदिरों, पर्यटन के साथ ही अन्य क्षेत्र में कार्य कर हो रहा है और आशा है कि जल्द ही जनपद चंपावत देश में विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम स्थान पर दर्ज होगा। जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने कहा कि जनपद में ईजा वैणी महोत्सव योजना के तहत प्रदेश भर के सभी जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जा रहा है जिसके तहत चंपावत जिले की 20 योजनाओं का मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य अतिथियों ने पशुपालन विभाग द्वारा स्थापित गोट वोट वाली हेतु रूद्र सिंह पुत्र फतेह सिंह ग्राम लफड़ा तथा पनी राम पुत्र सुंदर राम ग्राम कोयाटी को रुपए 30 हजार के चेक वितरित किए।   ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परिणाम के तहत परियोजना मानकों के अंतर्गत चयनित तीन संकुल संघ के अति गरीब परिवारों को उद्यम व व्यवसाय संचालन हेतु प्रति परिवार रुपए 35 हजार की ब्याज मुक्त सहयोग राशि प्रदान की, जिसमें लड़ीधूरा महिला संकुल संघ पम्दा की 03 महिलाओं को 01 लाख 05 हजार, विकास महिला संकुल संघ लोहाघाट की 07 महिलाओं को 02 लाख 45 हजार, समृद्धि महिला संकुल संघ पाटी की 10 महिलाए को 03 लाख 50 हजार के चेक वितरित किए गए। एनआरएलएम अंतर्गत गायत्री स्वयं सहायता समूह, मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह डूंगरासेठी, गौरा मैया स्वयं सहायता समूह चौड़ा राजपुरा, दुर्गा मां स्वयं सहायता समूह ढकना बडोला, हर हर महादेव स्वयं सहायता समूह किमतोली को एक-एक लाख के सीसीएल चेक वितरित किए।  प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कमला देवी पत्नी रमेश चंद्र मैरौली, नीलावती पत्नी गंगा दत्त मैरौली, पार्वती देवी पत्नी शंकर दत्त सिमल्टा, विमला देवी पत्नी सुंदर सिंह ढकना बडोला, देवकी देवी पत्नी नारायण सिंह मैरौली को 60-60 हजार के चैक वितरित किए। सहकारिता विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना अंतर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर समिति एम पैक्स चंपावत के अजय पालीवाल, एम पैक्स चंपावत के महेश चंद्र, एम पैक्स चंपावत के प्रकाश चंद्र, एम पैक्स सिप्टी रमेश चंद्र बिनवाल, एम पैक्स सिप्टी के नारायण बिनवाल को 01- 01 लाख का ऋण वितरित किए। कार्यक्रम में छलिया एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा एक से बढ़कर एक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गोरलचौड़ मैदान में कार्यक्रम स्थल पर बहुउद्देश्यीय शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी और लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से अपने अपने विभागीय स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका वोहरा, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्याम नारायण पाण्डेय, शंकर दत्त पाण्डेय, मुकेश कालखुड़िया, पूरे दुग्ध संघ अध्यक्ष त्रिलोक गिरी, मोहित पाठक, जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष भाजपा समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन जीवन कलोनी द्वारा किया गया।

जरूरी खबरें