Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: बाल विकास ने आंगनबाड़ी केंद्र बरदौली में गोदभराई व अन्नप्रासन कार्यक्रम का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी रहे मुख्य अतिथि चंपावत जिले के आंगनबाड़ी केंद्र बरदौली में बाल विकास परियोजना की ओर से गोद भराई और अन्न प्रासन व बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं सहित अन्य लोग ने प्रतिभाग किया।बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र बरदौली में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में आज सिमल्टा, कांडा, कठनौली, बरदौली, कठाड़, मौनपोखरी सहित दर्जनों केंद्रों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि कार्यक्रम में विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अनेक प्रकार की जानकारी देते हुए बच्चों को कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक किया। कहा कि बच्चों की समय से देख रेख कर उन्हें हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर प्रभा गोस्वामी ने कहा कि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। और अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीपीओ पुष्पा चौधरी, ललित देऊपा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा देवी, लीलावती देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें