रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
Laxman Singh Bisht

पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

जिला सूचना कार्यालय चंपावत में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन कर पूर्व जिला सूचना अधिकारी चम्पावत एवं वर्तमान में जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में कार्यरत रहे स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन (बारहवीं) पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभागीय कार्मिकों ने स्वर्गीय जोशी के असमय चले जाने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वक्ताओं ने उनके साथ बिताए संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि ऐसा कभी विचार भी नहीं आया था कि स्वर्गीय जोशी को इस तरह श्रद्धांजलि देनी पड़ेगी। वे अत्यंत कर्मठ, मृदुभाषी एवं हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले समर्पित अधिकारी थे। उनका इस प्रकार अचानक चले जाना विभाग एवं मीडिया जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन अपने उत्कृष्ट कार्यों, आत्मीय व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने जो अमिट पहचान बनाई है, वह सदैव हम सभी के स्मृतियों में जीवित रहेगी।इस श्रद्धांजलि सभा में जिला पत्रकार संगठन अध्यक्ष सी0वी 0ओली, वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, सी0एस 0जोशी, सतीश जोशी, विवेक जोशी, पंकज पाठक, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गिरीश बिष्ट, बसंत जोशी, सुरेश गढ़कोटी, हरीश पांडे, नंदू पांडे, सूरी पंत, राजीव मुरारी, बसंत जोशी, रंगकर्मी भैरव राय, सुरेश राजन, एडीआईओ आशा गोस्वामी, पीआरडी गीता, सुरेश चंद्र, खीमानंद जोशी सहित सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान