Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजपा के जी राम जी बिल के खिलाफ दो फरवरी को डीएम कार्यालय में कांग्रेस का धरना।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

भाजपा के जी राम जी बिल के खिलाफ दो फरवरी को डीएम कार्यालय में कांग्रेस का धरना।चंपावत। भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को उसके मूलस्वरूप से हटाने पर कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जताई है तथा भाजपा के मनरेगा के बदले जी राम जी बिल का कड़ा विरोध किया जा रहा है । चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने यह कहा एक अत्यंत चिंताजनक और भाजपा के द्वारा उठाया गया सुनियोजित कदम है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा भाजपा के इस जन विरोधी आदेश के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जनपद चम्पावत में कल दिनांक 02 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी जिसके पश्चात भाजपा के जी राम जी बिल विधेयक को वापिस लेने ओर मनरेगा को उसके मूलस्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा । कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मनरेगा श्रमिको से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की है। कहा जब-तक मनरेगा को उसके मूलस्वरूप में वापस नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी ।

जरूरी खबरें