रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी की जनता से अपील अति आवश्यक होने पर ही करें यात्रा, नदी-नालों व लो-लाइंग एरिया से रहे दूर
Laxman Singh Bisht
जिलाधिकारी की जनता से अपील अति आवश्यक होने पर ही करें यात्रा, नदी-नालों व लो-लाइंग एरिया से रहे दूर
भारी वर्षा के दृष्टिगत चम्पावत जिला प्रशासन सतर्क, आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और अनावश्य यात्रा न करने की अपील

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जनपदवासियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय नदी-नालों और गाड़-गदेरों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही नेपाल क्षेत्र से आने वाली नदियां भी खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने निचले इलाकों (लो-लाइंग एरिया) तथा नदियों व नालों के किनारे बसे गांवों, विशेषकर बनबसा और टनकपुर क्षेत्र की संवेदनशील बस्तियों के निवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, तब तक नागरिक किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं, जो सोशल मीडिया और मीडिया माध्यमों पर उपलब्ध हैं, जहाँ नागरिक किसी भी असुविधा या सहायता के लिए तुरंत संपर्क कर सकते हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं को सुचारू रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्षा के कारण बाधित हुई तीन सड़कों और एक स्थान पर बिजली की फीडर लाइन पर पेड़ गिरने की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन की पूरी टीम स्थिति पर मुस्तैदी से नजर बनाए हुए है और प्रभावित सार्वजनिक सुविधाओं व बंद मार्गों को शीघ्र से शीघ्र बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।किसी भी आपात स्थिति, आपदा या मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को देने हेतु जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत में हेल्पलाइन सेवा निरंतर कार्यरत है। नागरिक लैंडलाइन नंबर 05965-230819 एवं 05965-230703 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल व हेल्पलाइन नंबर 7895318895, 7579060090 और 9528135726 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर भी सीधे सूचना दी जा सकती है। नागरिक अपनी ई-मेल के माध्यम से जानकारी deoccpt@gmail.com पर भेजकर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।