Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: चंपावत:जिला पंचायत का कूड़ा वाहन दुर्घटना ग्रस्त तीन लोग गंभीर घायल 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 22, 2024
जिला पंचायत का कूड़ा वाहन दुर्घटना ग्रस्त तीन लोग गंभीर घायल चंपावत जिले के नरियाल गांव में सोमवार को जिला पंचायत चंपावत का कूड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन मे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कूड़ा वाहन ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा उठाने जा रहा था अचानक चालक वाहन से नियंत्रण को बैठा और अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन मे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें 108 के जरिए चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुघर्टना मे चालक कमल सिंह (32) पुत्र सतवीर सिंह, प्रिंस (20) पुत्र अनिल व राजन (20) पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए चम्पावत कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालने के बाद 108 के माध्यम से चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों ही घायल खतरे से बाहर है।

जरूरी खबरें