Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने कुसुम को किया सम्मानित यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में हासिल की अखिल भारतीय 5वीं रैंक

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

चम्पावत की बेटी कुसुम फर्त्याल ने देश भर में लहराया परचम, यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में हासिल की अखिल भारतीय 5वीं रैंक

डीएम ने कुसुम को किया सम्मानित यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में हासिल की अखिल भारतीय 5वीं रैंक

जनपद चम्पावत के बाराकोट विकासखंड के बंतोली गांव की होनहार छात्रा कुसुम फर्त्याल ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट (UGC NET) जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुसुम ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त की है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कुसुम फर्त्याल को जिला कार्यालय में सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कुसुम की मेहनत और अटूट लगन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता जनपद के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कुसुम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए कुसुम फर्त्याल ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंपावत के लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंतोली से हुई, जिसके पश्चात उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बापरू से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट से पूरी की है। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कुसुम ने बताया कि वे अब रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय में पीएचडी (Ph.D) कर शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। कुसुम की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग इसे ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं के राष्ट्रीय पटल पर उभरने का एक सशक्त उदाहरण मान रहे हैं।इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान कुसुम के पिता और बंतोली के पूर्व ग्राम प्रधान भवान सिंह फर्त्याल तथा नवीन पंत भी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें