रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एनएच के गड्ढों का डीएम ने लिया संज्ञान, देर रात तक चला मरम्मत कार्य
Laxman Singh Bisht
एनएच के गड्ढों का डीएम ने लिया संज्ञान, देर रात तक चला मरम्मत कार्य

बारिश से क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल गड्ढा भरान, मौसम खुलते ही होगा स्थायी पैचवर्क एवं ब्लैकटॉप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण बने गड्ढों का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों पर एनएच की टीम द्वारा देर रात तक विभिन्न स्थानों पर गड्ढों का भरान कर सड़क को दुरुस्त किया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद की सड़कों पर जहां भी गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से सामने आएं, वहां बिना देरी के आवश्यक मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क की स्थिति की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को फिलहाल तात्कालिक रूप से भरान कर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि यात्रियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। बारिश समाप्त होने और मौसम अनुकूल होते ही संबंधित स्थानों पर स्थायी रूप से पैचवर्क एवं ब्लैकटॉप का कार्य कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त होने अथवा गड्ढे बनने की सूचना मिल रही है, वहां टीम भेजकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र