Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:खनन न्यास में बजट न होने से 40 से अधिक आउटसोर्स कर्मी हुए बेरोजगार जिले के अस्पतालों में दे रहे थे सेवा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 1, 2025

खनन न्यास में बजट न होने से 40 से अधिक आउटसोर्स कर्मी हुए बेरोजगार जिले के अस्पतालों में दे रहे थे सेवा।चंपावत जिले में खनन न्यास निधि से लोहाघाट ,चंपावत व टनकपुर अस्पताल में पी0 ई0 जे0 के0 एस0 कंपनी के माध्यम से 40 से अधिक वार्डबॉय, पर्यावरण मित्र व वार्ड आया को रखा गया था। इन कर्मियों के चलते अस्पताल की स्वच्छता व मरीजों की देखभाल में काफी सुविधा हो रही थी ।दुर्घटना के वक्त वार्ड बॉय के द्वारा काफी बेहतरीन कार्य किए जा रहे थे । खनन न्यास से रखे गए कर्मियों ने बताया चंपावत जिले में खनन न्यास निधि में बजट खत्म होने का हवाला देते हुए आज 01 अप्रैल से डेढ़ साल की सेवा के बाद उन लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैजिस कारण अब जिले में 40 से अधिक कर्मी बेरोजगार हो गए उन्होंने बताया पिछले दो-तीन महीने से उन्हें वेतन तक नहीं मिल पाया है ।कहा अब उनके सामने परिवार पालने की बड़ी समस्या आ गई है।उन्होंने शासन प्रशासन से दूसरे मद से धन अवमुक्त कर वापस कार्य में रखने की मांग की है । लोहाघाट उप जिला7 चिकित्सालय में भी दो वार्ड बॉय, तीन पर्यावरण मित्र व दो वार्ड आया की सेवाएं समाप्त हो गई है ।जिसका असर जल अस्पताल की व्यवस्था में देखने को मिल सकता है। वही सेवा समाप्त होने से इन कर्मियों में काफी मायूसी है।

जरूरी खबरें