Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:बरसों से बंद पड़ी गौड़ी जल विद्युत परियोजना से विद्युत उत्पादन हुआ शुरू डीएम ने परियोजना का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 14, 2025
बरसों से बंद पड़ी जल विद्युत गौड़ी परियोजना से विद्युत उत्पादन हुआ शुरू डीएम ने परियोजना का किया निरीक्षण उत्तराखंड जल विद्युत निगम की बरसों से बंद पड़ी चंपावत की गौड़ी जल विद्युत परियोजना को वर्ष 2013 में उरेडा विभाग को हस्तांतरित किया गया था, उक्त गौड़ी जल विद्युत परियोजना से सोमवार 13 जनवरी से विद्युत उत्पादन होना प्रारम्भ हो गया है। उत्तराखंड विद्युत पावर कॉर्पोरेशन द्वारा उक्त बिजली को क्रय किया जा रहा है।उरेडा द्वारा पीपीपी मोड में परियोजना को विगत 04 वर्ष पूर्व देहरादून की हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी को हस्तांतरित की गई थी। जिनके द्वारा उरेडा के सहयोग से परियोजना की मरम्मत कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इस परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर एवं पूरे परियोजना क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया डीएम नवनीत पांडे ने योजना के दुबारा शुरू होने पर खुशी जताई। वर्तमान में परियोजना में एक टरबाइन से बिजली उत्पादन हो रहा है जहां से विद्युत सीधे यूपीसीएल के माध्यम से ग्रिड में भेजी जा रही है। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देश दिए कि उक्त परियोजना अंतर्गत अगर एक और टरबाइन स्थापित करने की क्षमता है तो उक्त संभावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाय। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की अन्य जल विद्युत परियोजनाओं को जिले के अन्य स्थानों में भी बनाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश परियोजना अधिकारी उरेडा को दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि गौड़ी जल विद्युत परियोजना की तरह सिफ्टी सीप्टि जल विद्युत परियोजना को भी शीघ्र सुचारु कराया जाय, इस हेतु उरेडा को शीघ्र ही कार्रवाई के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी उरेडा ने अवगत कराया कि उक्त परियोजना 200 किलोवाट क्षमता की है, सोमवार से संचालित परियोजना में लगभग 4000 यूनिट विद्युत उत्पादन हो गया है जो सीधे उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा ₹3.7 प्रति यूनिट की दर से क्रय किया जा रहा है। उक्त प्राप्त धनराशि को यूपीसीएल, उरेडा को प्रदान करेगा जिसमें से 10.25 प्रतिशत धनराशि उरेडा स्वयं के पास रखेगा। शेष धनराशि परियोजना को संचालित कर रही कंपनी को भुगतान करेगा। मालूम हो बरसों पहले गौड़ी जल विद्युत परियोजना से चंपावत व लोहाघाट नगर को विद्युत की सप्लाई हुआ करती थी योजना के दुबारा शुरू होने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए सरकार व चंपावत जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत विजय सकारिया,सहायक अभियंता संजय भंडारी, अवर अभियंता उरेडा सी०पी० उपाध्याय, हरिओम कंपनी के प्रबंधक पदम सिंह आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें