Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गीता धामी ने अमोडी पहुंचकर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की सराहना

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

गंगा स्वयं सहायता समूह बना महिलाओं के लिए रोजगार का साधन

गीता धामी ने अमोडी पहुंचकर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की सराहनाचंपावत। जिले के पाल बिलौन क्षेत्र दुधौरी में संचालित गंगा स्वयं सहायता समूह महिलाओं के लिए रोजगार का एक सशक्त साधन बनकर सामने आ रहा है। इससे जुड़कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। अब समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को अन्य राज्यों में भी स्टाल लगाकर बेच रही हैं। बृहस्पतिवार को संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी ने गंगा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उत्पादों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके उत्पादों को उचित बाजार देने और आय बढ़ाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नारी शक्ति महिला क्लस्टर अमोडी पिछले लंबे समय से क्षेत्र में होने वाले पहाड़ी उत्पादों को एक नई पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। अमोडी में स्थापित कलेक्शन सेंटर के माध्यम से अन्य राज्यों में स्टाल लगाकर महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा दिया जा रहा। समूह की अध्यक्ष रेनू देवी ने बताया कि एनआरएलएम व रिप परियोजना के सहयोग महिलाओं को आगे बढ़ने में काफी मदद मिल रही है। इस दौरान गीता धामी ने नारी शक्ति महिला क्लस्टर अमोडी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर क्षेत्र के उत्पादकों को देखते हुए उनके उत्पादों की काफी सराहना की। कहा कि महिलाओं की ओर से गडेरी, माल्टा, संतरा व पहाड़ी दालों की काफी अच्छी पैदावार की जा रही है। इस मौके पर बबली देवी, पूजा भट्ट, नीतू भट्ट, लक्ष्मी देवी, रेखा बोहरा, ममता देवी, मीना बोहरा, अनिता देवी, तारा देवी सविता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें