Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं गुलदार फिर भी आदर्श जिला चंपावत डीएफओ विहीन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं गुलदार फिर भी आदर्श जिला चंपावत डीएफओ विहीन।

चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र में गुलदार की फैली है दहशत ।महीनों से वन विभाग के मुखिया की जिले मे नहीं हुई है तैनाती। जनता में नाराजगी

70 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ के डीएफओ संभाल रहे हैं चंपावत की भी जिम्मेदारी। आदर्श जिला चंपावत के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार ने दहशत मचाई हुई है। एक महीने के भीतरी गुलदार दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इसके अलावा कई जगह गुलदार के द्वारा लोगों पर हमले के प्रयास किए गए हैं तथा ग्रामीणों के कई मवेशियों को गुलदार अपना निशाना बना चुके है। दो लोगों की जान जाने के बावजूद आदर्श जिला चंपावत मे डीएफओ की तैनाती नहीं की गई है। चंपावत जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जिले के डीएफओ के द्वारा चंपावत जिले की जिम्मेदारी संभाली जा रही। क्षेत्र के लोगों ने कहा चंपावत के डीएफओ नवीन चंद्र पंत के रिटायरमेंट के बाद जिले में कई महीनो से डीएफओ की तैनाती नहीं की गई है जबकि जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदारों ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन गुलदार के हमले की खबर सामने आ रही है ।एक महीने की भीतरी गुलदार दो लोगों की जान ले चुका है पर उसके बावजूद सरकार के द्वारा आदर्श जिला चंपावत में वन विभाग के मुखिया की तैनाती नहीं की गई है। जबकि यह मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है। लोगों ने कहा जिस प्रकार से गुलदारों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जिले में डीएफओ की तैनाती होना अत्यंत आवश्यक है। लोगों ने सरकार से चंपावत जिले में जल्द से जल्द डीएफओ की तैनाती की मांग की है।

जरूरी खबरें