रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:खेतीखान में धू धू कर जले जंगल वन संपदा को भारी नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 26, 2025
खेतीखान में धू धू कर जले जंगल वन संपदा को भारी नुकसान।
गर्मी बढ़ने के साथ ही चंपावत जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रोज आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ रही है। शनिवार शाम को जिले के खेतीखान के वन पंचायत परध्यानी भगवती मंदिर के पास के जंगल में भीषण आग लग गई हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया । आग से बन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। गोशनी के ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि आलोक वर्मा ने बताया जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है । वही डीएफओ चंपावत एन 0सी0 पंत ने कहा सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है ।
जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने तथा आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को देने व आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है।