रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हिंदूवादी संगठनो ने चंपावत कोतवाली का किया घेराव, विशेष समुदाय से जुड़ा है मामला
Laxman Singh Bisht
Sun, Nov 2, 2025
हिंदूवादी संगठनो ने चंपावत कोतवाली का किया घेराव, विशेष समुदाय से जुड़ा है मामला
विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ भड़की जनता आरोपी गिरफ्तार।
चंपावत मे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विशेष समुदाय के एक व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की को बाइक में इधर-उधर घूमाने और छेड़छाड़ के आरोप को लेकर चंपावत कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम तक सैंकड़ों हिंदूवादी संगठन नेता एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियो व व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर चंपावत जिला मुख्यालय में एक सप्ताह तक विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों को बंद करने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। रविवार शाम को जिला मुख्यालय चंपावत में उस समय बवाल हो गया। जब एक विशेष समुदाय का एक व्यक्ति जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत की एक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक में इधर-उधर घूम रहा था।जिसके बाद हिंदूवादी संगठन ने मामले को लेकर आपत्ति जताते हुए कोतवाली का घेराव करते हुए एक सप्ताह तक सभी विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों को बंद करने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इधर कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही। फिलहाल अभी किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नंदन तड़ागी, आनंद अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, कमलेश राय, मोहन भट्ट, हरीश सक्टा, मुकेश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।