Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

31 मार्च को सीएम धामी का चंपावत दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे प

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की मरम्मत

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

डीएम के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की मरम्मत

खटकना पुल–खर्ककार्की आंतरिक मार्ग का सुधारीकरण पूर्ण, आवागमन हुआ सुगम

जनपद मुख्यालय चम्पावत में उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) द्वारा संचालित पेयजल परियोजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इसी क्रम में खटकना पुल से ग्राम खर्ककार्की को जोड़ने वाले आंतरिक मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन कार्य पूर्ण होते ही मार्ग को तत्काल पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। निर्देशों के अनुपालन में द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पहले पेयजल लाइनों की हाइड्रो टेस्टिंग एवं समस्त पेयजल संयोजन कार्य पूर्ण किया गया, तत्पश्चात सड़क सुधारीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराया गया।अब खटकना पुल से खर्ककार्की गांव तक का आंतरिक मार्ग पूर्ण रूप से दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों का आवागमन पुनः सुचारु हो गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। विकास कार्यों के दौरान यदि किसी भी सड़क अथवा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचती है तो उसे शीघ्र बहाल करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जरूरी खबरें