Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: में रोडवेज बस व हाईवा में भिड़ंत बाल बाल बचा हादसा चालक व यात्री चोटिल।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

धोन में रोडवेज बस व हाईवा में भिड़ंत बाल बाल बचा हादसा चालक व यात्री चोटिल। टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग में आज शनिवार सुबह लोहाघाट से बरेली की ओर जा रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस uk07 pA 2948 और टनकपुर से लोहाघाट की ओर आ रहे हाइवा डंपर के बीच धोन के नीचे बस्तिया गांव के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस चालक प्रकाश जोशी और कुछ महिलाएं चोटिल हो गई है दुर्घटना के चलते कुछ देर राजमार्ग जाम रहा दुर्घटना के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में परिचालक के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक यात्रियों की आगे जाने की कुछ व्यवस्था नहीं हो पाई है। कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

जरूरी खबरें