Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:नाबालिग से दुष्कर्म व नवजात की मौत मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

चंपावत:आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाएं और व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें आवेद

लोहाघाट:चर्चित टैक्सी चालक मामले में 03 और आरोपी गिरफ्तार छीना गया फोन बरामद।

टनकपुर:25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन मेले का हुआ भव्य समापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने न्याय विभाग में समूह ग के 398 पदों पर निकाली सीधी भर्ती

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाएं और व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें आवेद

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 16, 2026

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाएं और व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें आवेदन: डीएम

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तथा आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 'सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रदान किए जाने वाले इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार का उद्देश्य आपदा प्रबन्धन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे आपदा रोकथाम, शमन, पूर्व तैयारी, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण में अनुकरणीय एवं शानदार योगदान देने वाले नायकों को सम्मानित करना है। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित यह पुरस्कार व्यक्तिगत और संस्थागत, दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, जिसके तहत नेशनल अर्वार्ड्स पोर्टल पर पूरे वर्ष नामांकन की खिड़की खुली रहती है। इस प्रक्रिया में स्वयं के नामांकन के साथ-साथ किसी अन्य योग्य पक्ष (थर्ड पार्टी) को भी नामांकित करने की अनुमति प्रदान की गई है।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों, स्थानीय निकायों और संबंधित कार्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ स्तरों पर इस पुरस्कार के संबंध में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएं।

आपदा की पूर्व तैयारी, त्वरित बचाव और पुनर्वास कार्यों में अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करने वाले जनपद-स्तरीय संस्थानों, रिस्पॉन्स टीमों, सामुदायिक पहलों तथा उत्कृष्ट सेवा भाव दिखाने वाले योग्य व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें इस राष्ट्रीय पटल पर नामांकित होने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार के मानदंडों, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी को अधिकाधिक जनमानस तक पहुँचाने के लिए सभी संबंधित विभागीय को आधिकारिक वेबसाइटों, विभागीय परिपत्रों और सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद में आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करने वाले हर उत्कृष्ट प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिल सके।

जरूरी खबरें