Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

सूचना

रिपोर्ट: दीपक शर्मा : चंपावत:बिरगुल में तेंदुए ने स्कूटी सवार विद्युत लाइनमैन को किया घायल

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 24, 2025

बिरगुल में तेंदुए ने स्कूटी सवार विद्युत लाइनमैन को किया घायलचम्पावत जिले के बिरगुल के तिमलानी बैंड पर बिरगुल गोली मार्ग में बुधवार की शाम को तेंदुए ने स्कूटी सवार युवक गोली निवासी बिद्युत लाइन मेन श्याम सिंह व यशपाल सिंह पर घात लगा कर हमला कर दिया। हमले में श्याम सिंह स्कूटी सहित रोड पर गिर गए। जिससे श्याम सिंह को पैर एवं मुह में काफी चोटें आई हुई है यशपाल को भी चोट आई है।ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग को घटना की सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक गोली निवासी श्याम सिंह शाम करीब छ: बजे यशपाल के साथ बिरगुल से अपने गांव गोली को जा रहे थे।तिमलानी बैंड पर उसी दौरान सड़क किनारे एक तेंदुए ने घुरराते हुए उन पर हमला कर दिया।श्याम सिंह ने बताया कि तेंदुवा अचानक उनकी बाइक के उपर झपट पड़ा। जिससे वह बुरी तरह घबरा गए और गिर पड़े। श्याम सिंह के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें संभाला। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना है जब दुकानों के पास इस तरह की हरकत हुई हो। इससे पहले कभी नहीं हुआ है। गांव में बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है ।

जरूरी खबरें