रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:12 सूत्रीय मांगों के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की जोरदार नारेबाजी
Laxman Singh Bisht
12 सूत्रीय मांगों के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की जोरदार नारेबाजी

चम्पावत,आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी, कार्यालय चम्पावत के प्रवेश द्वार पर सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, मिनिस्ट्रियल कार्मिक विगत 7 सितंबर 2026 से फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिये आंदोलन रत हैं। जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन प्रमुख मांगे हैं, सभी वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, इसलिए अब संगठन को आर पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से फेडरेशन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभा करने का आवाहन भी किया है। कार्यक्रम में आज उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, महेश सिंह, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, गिरीश चंद्र पांडे, पंकज सिंह, वीरेंद्र शाह, हरिश्चंद्र भट्ट, सुरेंद्र गोस्वामी, संतोष कुमार उप्रेती, मनोहर लाल, सुरेश चंद्र कापड़ी, संजय नाथ, मुकेश जोशी, आनंद सिंह नेगी, गिरीश चंद्र, रघुनंदन सिंह, कैलाश नाथ महंत, निरंकार मिश्रा, यतेंद्र सिंह राणा, शाहिद अली, सचिन कोहली, ललित मोहन चतुर्वेदी, योगेश पांडे, विमला जोशी, विजय कुमार टम्टा, वीरेंद्र कुमार आर्य, गौरव कापड़ी, अलंकर्ता, रेनू भट्ट, हिमांशु वारी, आकांक्षा वर्मा,पंकज सिंह, कमलेश रावत, नवीन कुमार, भवानी दत्त जोशी, दीपक कुमार, गौरव जुकरिया, प्रभाकर दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र