Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस की मासिक बैठक। कांग्रेस की रीति नीति को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

कांग्रेस की मासिक बैठक। कांग्रेस की रीति नीति को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता।

महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण।2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चंपावत जिले में कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आने लगी है। गुरुवार को चंपावत कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया गया। जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसके लिए हम सभी को अभी से जुट जाना है। कहां कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक कांग्रेस की वह रीति नीति को पहुंचाएं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी तथा उसके समाधान का अपने स्तर से प्रयास करें।

कहां कांग्रेस का लक्ष्य है चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समाजसेवी श्रीमती चम्पा नेगी , श्रीमती अलका नेगी एवं श्रीमती नारायणी देवी ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली एवं भरोसा दिलाया कि वह राहुल गांधी एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे एवं जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में शंकर सिंह बोरा, मनीष महर ,नीरज वर्मा,संजय कुमार, धीरेंद्र चौहान नानू बोरा, दीपक रसवाल, ललित देव, विमल पांडे ,प्रमोद बड़ेला, नाजिम खान ,अंकित कुमार ,दीपक जोशी ,आशा देवी भूपेंद्र सिंह,सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें