Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:मुंबई के पत्रकार जे.डे के हत्या आरोपी को एसटीएफ ने बनबसा नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार पैरोल से चल रहा था फरार

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 18, 2023
मुंबई के पत्रकार जे.डे के हत्या आरोपी को एसटीएफ ने बनबसा नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार पैरोल से चल रहा था फरार 25000 का था इनामी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी और उत्तराखंड के फ़रार ईनामी गैंगस्टर दीपक सिसोदिया को उत्तराखंड एसटीएफ चंपावत के बनबसा भारत नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार। दीपक सिसोदिया मुंबई के खोजी पत्रकार जे.डे. की हत्या का दोषी है जो पैरोल पर छूटकर अपने घर हल्द्वानी आया था और वापस जेल जाने की बजाय फरार हो गया था। उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत फ़रार गैंगस्टर और इनामी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जेडे हत्याकांड के दोषी दीपक सिसोदिया के चोरी-छिपे नेपाल से हल्द्वानी आने-जाने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। जिसके बाद सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा ईनामी गैंगस्टर दीपक सिसौदिया को चंपावत जनपद के भारत नेपाल बॉर्डर बनबसा से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के अनुसार दीपक सिसोदिया वर्ष 2011 में मुंबई में हुए पत्रकार जे.डे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वर्ष 2022 के जनवरी माह में मुंबई की अमरावती सेन्ट्रल जेल से पैरोल पर छूटकर हल्द्वानी आया था। जिसे मार्च में वापस जेल में जाना था लेकिन दीपक सिसौदिया पैरोल से फरार हो गया। जिस पर मुंबई पुलिस ने थाना हल्द्वानी में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर एसएसपी नैनीताल ने 25000 रु. का ईनाम घोषित किया था। छोटा राजन के इस गुर्गे को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस पिछले एक साल से प्रयास कर रही थी लेकिन दीपक सिसोदिया के नेपाल में छिपे होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। एसटीएफ को जब सूचना मिली की दीपक सुबह-सुबह हल्द्वानी आने वाला है तो टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर बनबसा में जाल बिछाया। दीपक फोर्ड फियेस्टा कार से नेपाल से बनबसा पहुंचा ही था कि एसटीएफ की टीम ने बनबसा रेलवे स्टेशन के पास से उसे धर दबोचा। दीपक को बनबसा से लाकर हल्द्वानी थाने में लाया गया है जहां से मुंबई भेजा जाएगा। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि दीपक दलवीर सिंह सिसोदिया (50) पुत्र दलवीर सिसोदिया निवासी जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल को मुंबई की कोर्ट ने महाराष्ट्र के खोजी पत्रकार जेडे की हत्या शामिल होने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनायी थी। तब से वह महाराष्ट्र की अमरावती सेन्ट्रल जेल में बन्द था। बताया कि जनवरी 2022 को उसे 45 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। उसकी पैरोल की अवधि मार्च में खत्म होने पर अमरावती जेल वापस जाना था लेकिन वह फरार हो गया। दीपक सिसोदिया हल्द्वानी का रहने वाला है। दीपक ने अण्डरवर्ड डॉन छोटा राजन गैंग के शूटरों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

जरूरी खबरें