Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: चंपावत:नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत के लिए ऑनलाइन सर्वे में ममता वर्मा पहले नंबर पर - पालिका चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत के लिए ऑनलाइन सर्वे में ममता वर्मा पहले नंबर पर पालिका चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज चंपावत। चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशियों की ओर से दावेदारी पेश होने के बाद अभी तक टिकट किसको मिलेगा यह बात फाइनल नहीं हो पाई है। वही दूसरी ओर ऑनलाइन सर्वे भी किए जा रहे हैं। ऑनलाइन सर्वे में ममता वर्मा सबसे पहले नंबर पर सबसे मजबूत प्रत्याशी बनकर सामने आ रही हैं। मालूम हो निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा किए आगे कामों से लोग कभी प्रभावित हैं। जिसके कारण ऑनलाइन सर्वे में ममता वर्मा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे दिख रही है। वहीं दूसरे नंबर पर कविता तिवारी, तीसरे नंबर पर आशा तड़ागी , जबकि चौथे नंबर पर मोनिका बोहरा व पांचवें नंबर पर प्रेमा पांडे का नाम चल रहा है। हालांकि किसी भी राजनीति पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा होने से सभी प्रत्याशियों की निगाहें केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हुई है। किसे टिकट मिलेगा आने वाली कुछ समय में स्थिति साफ हो जाएगी। आंकड़ों से एक ममता वर्मा सबसे मजबूत प्रत्याशी दिखाई दे रही हैं।

जरूरी खबरें