रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चलथी में बारिश से एनएच धसा वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 15, 2025
चलथी में बारिश से एनएच धसा वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा।
उत्तराखंड में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है रविवार सुबह से हो रही बारिश के चलते चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चलथी पुल के पास ऑल वेदर सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। एन एच की मशीन सड़क को सुचारू करने में लगी हुई है। इस स्थान में वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। प्रशासन ने इस हिस्से में वाहन चालकों से सावधानी से वाहन निकालने की अपील की है। लोगों का कहना है बरसात की शुरुआत मे ही आल वेदर सड़क के यह हाल है तो बाद मे क्या होगा।