Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:उमेश जोशी की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक डीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

उमेश जोशी की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक डीएम को ज्ञापन।

5 मार्च को चंपावत पार्किंग के पास मिला था उमेश का शव ।बीते 5 मार्च को ढकना बडोला निवासी 34 वर्षीय युवक उमेश जोशी चंपावत पार्किंग स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में मृत् पाए गए थे। उमेश की मौत पर उनकी बहन ने हत्या का शक जताते हुए आज सोमवार 9 मार्च को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया और जिलाधिकारी से उनके भाई की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए एसपी चंपावत रेखा यादव को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए । मृतक की बहन ने कहा उन्हें पूरा शक है उनके भाई उमेश की हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच करने तथा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो के परीक्षण की मांग की है। मामले में चंपावत कोतवाल बी0एस0 बिष्ट ने कहा पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।कहा मामले की जांच निष्पक्ष तौर पर की जाएगी।

जरूरी खबरें