Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गोरलचौड़ मैदान के समीप बनेगा ओपन एयर थियेटर पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 4, 2026

पुरानी जेल की भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरण की स्वीकृति

गोरलचौड़ मैदान के समीप बनेगा ओपन एयर थियेटर पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत स्थित पुरानी जिला कारागार की 1.062 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में अपर सचिव श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गोरलचौड़ मैदान के समीप पुरानी जेल की भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा आधुनिक ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया जाएगा। इससे जनपद में सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शासन से भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभागों के समन्वय से आगे की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर परियोजना को गति दी जाएगी।उन्होंने कहा कि ओपन एयर थियेटर के निर्माण से चम्पावत के पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई पहचान मिलेगी तथा यह परियोजना जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जरूरी खबरें