रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत पुलिस ने नो वाहनों के काटे चालान एक बाइक की सीज
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 1, 2025
चंपावत पुलिस ने नो वाहनों के काटे चालान एक बाइक की सीज
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे सुरक्षित यातायात अभियान के तहत मंगलवार को सब इंस्पेक्टर ललित पांडे व बाजार चौकी प्रभारी राधिका भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने चंपावत में सुरक्षित यातायात हेतु वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने नो वाहनों का चालान करते हुए एक बाइक को सीज किया।
तथा वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने,शराब पीकर वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की हिदायत दी।वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से बाइकर्स में हड़कंप मचा रहा।