Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत पुलिस ने भारत नेपाल सीमा में 60000 की धनराशि व प्रतिबंधित सामान किया जब्त 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 19, 2023
चंपावत पुलिस ने भारत नेपाल सीमा में 60000 की धनराशि व प्रतिबंधित सामान किया जब्त भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा पर नेपाल राष्ट्र को निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जा रहें 02 व्यक्तियो तथा प्रतिबन्धित सामान ले जा रही 01 महिला के विरूद्ध चंपावत पुलिस की कार्यवाही, 60 हजार रू0 की धनराशि व प्रतिबन्धित सामान जब्त   एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि नेपाल राष्ट्र को ले जाने वाले तथा प्रतिबन्धित सामान की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।   एसपी के निर्देश पर पुलिस ने 02 व्यक्तियों के कब्जे से 60 हजार रू0 की धनराशि की गयी सीज   जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत चौकी शारदा बैराज पर एसआई देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी शारदा बैराज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बरेली उत्तर प्रदेश से नेपाल राष्ट्र को निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि, कुल 60 हजार रू0* ले जाने वाले *02 व्यक्तियो के विरूद्ध* कार्यावाही की गयी। बरामदा धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर पाए और ना ही उनके द्वारा कोई प्रपत्र प्रस्तुत किया गया ।   01-अतुल गुप्ता पुत्र भगवान दास, निवासी मौहलता, नई बस्ती, थाना हीफिजगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 33,000/रू0 की धनराशि । 02-कैलाश सिंह पुत्र बहादुर सिंह,* निवासी जनकपुर, थाना प्रेमनगर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 27,000/रु0 की धनराशि 01 महिला के कब्जे से बरामद प्रतिबन्धित सामान किया गया सीज*  भारत से नेपाल राष्ट्र को अवैध रूप से प्रतिबन्धित सामान की सप्लाई कर रही कमला जोशी पत्नी रघुनाथ जोशी, निवासी कृष्णापुर, नगर पालिका 2, कंचनपुर, नेपाल के प्रतिबन्धित सामान को जब्त किया गया । प्रतिबन्धित सामान की कीमत लगभग 40 हजार रूपये आकी गयी। प्रतिबन्धित सामान- 01-वायरलैस नेक बैण्ड-10, 02-ब्लूटूथ स्पीकर - 03, 03-पी0सी0सी0 क्लीनर बोतल -05, 04-U Bon black चार्जर - 20, 05-waltra 215 amp charger-10, 06- waltra 200 amp charger-25   पुलिस ने दोनो व्यक्तियों से बरामद धनराशि व महिला से बरामद प्रतिबन्धित सामान को तथा उक्त तीनों व्यक्तियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।

जरूरी खबरें