Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसपीके द्वारा पूर्णागिरी मेला क्षेत्र एवं भारत-नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण

एसपी चंपावत श्रीमती रेखा यादव के द्वारा आज 3 मार्च को मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्णागिरी मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया । फायर सीजन का देखते हुए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों की समुचित उपलब्धता एवं उनकी कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश सपा के द्वारा दिए गए। साथ ही मेला क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त एसपी के द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित थाना बनबसा क्षेत्र की चौकी बैराज तथा शारदा नदी में स्थित घाटों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्णागिरी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जरूरी खबरें