Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बालेश्वर मंदिर में नमामि गंगे के तहत वेद, पुराणों और नदी सभ्यता पर हुई विशेष चर्चा ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

वेदों की ओर चलो नारा हुआ बुलंद

योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चम्पावत के शिक्षकों ने की वेद ,पुराण, नदियों और योग पर की चर्चा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में बालेश्वर मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रमराष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष नमामि गंगे कार्यक्रम ने एक नई पहल करते हुए योग शिविरों के साथ-साथ आसपास स्थित मंदिरों और मठों में वेद, पुराणों और नदी सभ्यता पर विशेष चर्चा की जा रही है। इन संवादों में वेदों, पुराणों में वर्णित नदियों के महत्व, गंगा नदी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भूमिका पर चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में आज बालेश्वर मंदिर में नमामि गंगे वेद पुराण कार्यक्रम का हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ है दीप प्रज्वलन के साथ मंदिर के पुजारी पंडित पवन गिरी ,वेद, पुराण के ज्ञाता पंडित कीर्ति वल्लभ सक्टा, आचार्य शंकर दत्त भट्ट व समाज सेवी नरेंद्र लडवाल ने संयुक्त रूप से किया ।तत्पश्चात पंडित पुजारी ने पंडित कीर्ति वल्लभ सक्टा को अंग वस्त्र भेंट किया, अपनी संबोधन में पंडित कीर्ति वल्लभ सक्टा ने बताया वेद हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं ऋग्वेद ,यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, के बारे में बताया ओर हम किस प्रकार अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं इस पर चर्चा की योग विभागाध्यक्ष डॉ भागीरथी सौन ने बताया सामवेद संगीत का वेद है , इस वेद में बताया गया है जैसा हम गीत गाते है या संगीत सुनते है वैसी हमारी शारीरिक मानसिक स्थिति हो जाती है ।कार्यक्रम का आयोजन योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट की संरक्षण में चल रहा है , जिसमें डॉक्टर भट्ट का लक्ष्य 21 जून तक उत्तराखंड के अनेक मठ मंदिरों में वेद पुराण व योग पर चर्चा हो व आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके कार्यक्रम का संचालन ज्योति पंत ने किया साथ ही अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में बालेश्वर वॉर्ड की जनता उपस्थित थी जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़ चढकर हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।नमामि गंगे का यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों, योग, पर्यावरण और भारतीय संस्कृति का संगम है — जो आज के दौर में भारत को अपनी पहचान की ओर फिर से अग्रसर कर रहा है। कार्यक्रम में , , दीपा , रश्मि, हिमांशु , मंजु ,रेखा , दीपककमल ,पूजा,योगिता ,उपस्थित रहे

जरूरी खबरें