Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम के निर्देश पर पाला ग्रस्त सड़कों में नमक और चूने का छिड़काव ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

डीएम के निर्देश पर पाला ग्रस्त सड़कों में नमक और चूने का छिड़काव । जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में बढ़ती शीतलहर और ठंड को देखते हुए सड़कों पर पाला जमने की स्थिति को नियंत्रित करने तथा पाल के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नमक और चूने का छिड़काव कार्य नियमित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मुख्य एवं आंतरिक संपर्क मार्गों को यातायात के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखना है।इसके तहत पूरे जनपद के मुख्य सड़क मार्गों और सभी आंतरिक संपर्क मार्गों में पालाग्रस्त संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण एजेंसियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत यह कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विशेष रूप से नियमित रूप से नमक और चूने का छिड़काव खेतीखान मोटर मार्ग, मुडियानी और बनलेख के बीच; मंच तमाली मोटर मार्ग, धूनाघाट – भिंगराडा – रीठा मोटर मार्ग, पंचेश्वर, किमतोली और सालगढ़ा मार्ग; मायावती मार्ग, कठोल , तिलोन से लोहाघाट मार्ग, तथा जनपद के समस्त अन्य पाला ग्रस्त मार्ग।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पालाग्रस्त क्षेत्रों में नमक और चूने का छिड़काव निरंतर जारी रहे, सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम किया जाए और यातायात सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाए।जिला प्रशासन ने सभी जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि प्रतिकूल मौसम और पाले वाली सड़क स्थितियों में वाहन चलाते समय अधिक सतर्कता बरतें और किसी भी आपातस्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

जरूरी खबरें