Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:शिक्षक और कर्मचारी एक अप्रैल को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS )के विरोध में मनाएंगे ब्लैक डे।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

एक मई को दिल्ली के जंतर मंतर में होगा विशाल धरना प्रदर्शनपुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS ) उत्तराखंड के आव्हान पर प्रदेश में 01अक्टूबर 2005 से लागू हुई नई पेंशन स्कीम( NPS) और वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम( UPS )के काले कानून के विरोध में NMOPS जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता और जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों द्वारा अपने विद्यालय और कार्यालयों में ब्लैक डे के तौर पर मनाया जाएगा।NMOPS जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता का कहना है कि हमारे प्रदेश में 01अप्रैल 2025 से सरकार द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम( UPS )को विकल्प के तौर पर लागू करने का निर्णय लिया गया है, जबकि लंबे समय से सभी शिक्षक कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) लागू करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व में NPS और अब सरकार के द्वारा UPS पेंशन व्यवस्था को विकल्प के तौर पर पेश करने से प्रदेश के सभी शिक्षक कर्मचारीयों को भ्रम की स्थिति में डाल दिया है। सभी कर्मचारी- शिक्षक संगठनों द्वारा जिस प्रकार देश के विधायक और सांसदों को पुरानी पेंशन व्यवस्था दी जा रही है,लगातार पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को लागू करने की मांग की जा रही है।कल 28 मार्च 2025 को NMOPS जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता और जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के संचालन में NMOPS जनपद चम्पावत की जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों सहित सभी संगठनों के जिला अध्यक्ष, मंत्रियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कार्यालय और विद्यालयों में 01अप्रैल 2025 को सभी कार्मिकों द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के विरोध में ब्लैक डे के तौर पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया। तथा 01अप्रैल को शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सभी पदाधिकारियों द्वारा एकत्रित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को NPS और UPS के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था( OPS) लागू करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।मालूम हो कि पूर्व में भी 26 सितंबर 2024 को देश के सभी जिला मुख्यालय में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया था, जिसमें हजारों की संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया था। NPS के विरोध में गत वर्षों में देश भर के सभी शिक्षक कर्मचारियों द्वारा 01 अक्टूबर 23 को पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें देश भर से लाखों की संख्या मे शिक्षक, कर्मचारी एकत्रित हुवे थे साथ ही जनपद चंपावत के सभी विभागों के लगभग एक हजार से अधिक शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया था। गूगल मीट में NMOPS चंपावत के सभी पदाधिकारी सहित NMOPS कुमाऊं मंडल के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, प्रचार मंत्री रमेश थ्वाल, जनपदीय सलाहकार जगदीश अधिकारी, उपाध्यक्ष कविंद्र तड़ागी , ब्लॉक अध्यक्ष पाटी सतीश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट संजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट नरेश जोशी, पूर्णागिरि तहसील अध्यक्ष श्रीमती मोनू चंद, ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत किशोर पंगरिया, बाला दत्त, राजेंद्र बिष्ट आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक साथ NPS और UPS के विरोध में 01 अप्रैल 2025 को काला दिवस मनाने, और 01मई 2025 को मजदूर दिवस के दिन दिल्ली के जंतर -मंतर में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों को भाग लेने का आव्हान किया।

जरूरी खबरें