Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत।नेपाल में चुनाव जनपद चम्पावत से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा 72 घंटे के लिए रहेगी सील

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

नेपाल में चुनाव जनपद चम्पावत से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा 72 घंटे के लिए रहेगी सील

निष्पक्ष चुनाव के लिए भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन बंद, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश

चंपावत। चम्पावत जनपद से लगे नेपाल के डडेलधुरा जिले में आगामी 05 मार्च, 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख जिल्लाधिकारी, डडेलधुरा (नेपाल) द्वारा किए गए औपचारिक अनुरोध के क्रम में जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार ने सीमा सील करने के आदेश जारी किए हैं।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद चम्पावत से लगने वाली नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को मतदान से ठीक 72 घंटे पूर्व सील कर दिया जाएगा।यह प्रतिबंध दिनांक 03 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि 00:00 बजे से प्रभावी होगा और मतदान की समाप्ति तक यानी 05 मार्च, 2026 की रात 24:00 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार के सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित अवांछनीय गतिविधि को रोकने और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति व्यवस्था बनी रहे और नेपाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जरूरी खबरें